समाचार एजेंसी फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार, इमरान ख़ान ने एक बैठक में अपने देश के प्राकृतिक गैस के आयात सहित विभिन्न क्षेत्रों में इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ निकट संबंध बढ़ाने के संकल्प पर बल देते हुए कहा कि इस्लामाबाद-तेहरान की संयुक्त परियोजनाओं में ईरान से पाकिस्तान को प्राकृतिक गैस पाइप लाइन परियोजना का व्यवहारिक होना शामिल है।
पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान को ईरान से गैस की ज़रूरत है।
ग़ौरतलब है कि ईरान से पाकिस्तान को पाइप लाइन के ज़रिए गैस की आपूर्ति की परियोजना पर जिसे शांति की पाइप लाइन कहा जाता है, मार्च 2014 में काम शुरु हुआ, लेकिन कुछ देशों के हस्तक्षेप की वजह से इसका क्रियान्वयन विलंबित हो गया।
ईरान ने गैस पाइप लाइन परियोजना के संबंध में अपने वचन पर अमल करते हुए, अपने हिस्से की पाइप लाइन पाकिस्तान की सीमा तक बिछा दी है।